6 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ:लखीमपुर खीरी में 30 मीटर दूर गन्ने के खेत में ले गया, तलाश जारी
लखीमपुर खीरी में तेंदुआ छह साल के बच्चे को खेत में उठा ले गया। बच्चा बुधवार शाम घर के आंगन में खेल रहा था। तभी तेंदुआ उसे जबड़े में दबाकर करीब 30 मीटर दूर ले गया। बच्चे को बचाने के लिए परिजन भी उसके पीछे दौड़े, लेकिन उसे बचा नहीं सके। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश शुरू कर दी। मामला जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर सिंगाही थाना क्षेत्र का है। दो दिन में दूसरी घटना से ग्रामीणों में डर जिले में दो दिन के भीतर तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 12 अक्टूबर को बोझिया गांव में तेंदुआ संपत गिरी की 7 वर्षीय बेटी सान्या को घर से उठा ले गया था। मंगलवार सुबह बच्ची का शव घर से करीब 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला था। इस घटना के बाद से ही इलाके के ग्रामीणों में डर बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने में जुटा वन विभाग बोझिया गांव की घटना के बाद वन विभाग हमलावर तेंदुए को पकड़ नहीं पाया है। इसी बीच नौरंगाबाद में दूसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं और खेतों की ओर जाने से भी डर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)