राम मंदिर के गर्भगृह में जम रहा कार्बन:अयोध्या में रामलला की आरती में 51 की जगह अब 11-11 बत्तियां जलेंगी

Oct 06, 2026 - 19:00
0
राम मंदिर के गर्भगृह में जम रहा कार्बन:अयोध्या में रामलला की आरती में 51 की जगह अब 11-11 बत्तियां जलेंगी
अयोध्या के भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में रोज होने वाली आरती के धुएं से कार्बन जमने की समस्या सामने आई है। इससे गर्भगृह की सुंदरता प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए रामलला की आरती की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंथन के बाद आरती में इस्तेमाल होने वाली बत्तियों की संख्या घटा दी है। अब गर्भगृह के बाहर आरती करने वाले चारों पुजारी 51 की जगह 11-11 बत्तियों से आरती कर रहे हैं। पहले 51-51 बत्तियों से होती थी आरती रामलला की रोज 5 बार आरती होती है। मंगला आरती सुबह 4 बजे, श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे, भोग आरती दोपहर 12 बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे और शयन आरती रात 10 बजे होती है। श्रृंगार आरती के दौरान गर्भगृह में पुजारी एक बत्ती से आरती करते हैं। इसके बाद बाहर चार अन्य पुजारी 51-51 बत्तियों से आरती करते थे। हर बत्ती में शुद्ध देशी घी और कपूर का चूर्ण इस्तेमाल होता था। अब इसी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गर्भगृह के बाहर आरती करने वाले चारों पुजारी 51 की जगह 11-11 बत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 3 दिन पहले बदली गई व्यवस्था सूत्रों के मुताबिक, आरती की नई व्यवस्था करीब 3 दिन पहले लागू की गई है। इसकी जानकारी अब सामने आई है। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से इस बदलाव को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में कार्बन जमने की समस्या का लंबे समय से अध्ययन किया जा रहा था। इसी के बाद बत्तियों की संख्या कम करने का फैसला लिया गया। 1800 करोड़ रुपए में बना है मंदिर राम मंदिर करीब 1800 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। मंदिर का बाहरी हिस्सा पिंक सैंड स्टोन से बना है, जबकि गर्भगृह में मकराना का सफेद संगमरमर लगाया गया है। रामलला का सिंहासन और मंदिर का कलश भी सोने का है। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से आरती की यही व्यवस्था चली आ रही थी। अब गर्भगृह को धुएं और कार्बन से बचाने के लिए इसमें बदलाव किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User