राम ने तोड़ा शिव धनुष:सिविल लाइंस के श्री श्री बाल रामलीला मैदान में हुआ मंचन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मोहा मन

Oct 15, 2026 - 11:10
0
राम ने तोड़ा शिव धनुष:सिविल लाइंस के श्री श्री बाल रामलीला मैदान में हुआ मंचन, लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने मोहा मन
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित श्री श्री बाल रामलीला मैदान में बुधवार देर रात सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रामलीला की शुरुआत मिथिला दरबार के दृश्य से हुई। राजा जनक ने प्रण किया था कि जो शिव धनुष तोड़ेगा, सीता का विवाह उसी से होगा। कई राजाओं ने कोशिश की, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। इसके बाद गुरु विश्वामित्र के कहने पर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही पंडाल में 'जय श्रीराम' के नारे गूंज उठे। मंचन का सबसे खास प्रसंग लक्ष्मण-परशुराम संवाद रहा। कलाकारों ने परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण की व्यंग्य भरी बातों को शानदार तरीके से दिखाया। इसने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। आखिर में भगवान परशुराम ने राम के विष्णु अवतार को पहचान कर उन्हें प्रणाम किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User