सकरन में हर साल जलमग्न होता है ब्रह्मचारी बाबा धाम:ग्रामीणों ने प्रशासन से की पक्की ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, जल निकासी की व्यवस्था नहीं

Oct 15, 2026 - 11:10
0
सकरन में हर साल जलमग्न होता है ब्रह्मचारी बाबा धाम:ग्रामीणों ने प्रशासन से की पक्की ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, जल निकासी की व्यवस्था नहीं
सीतापुर के सकरन विकासखंड में स्थित प्रसिद्ध ब्रह्मचारी बाबा देवस्थान में बारिश के बाद घुटने भर पानी भर गया है। इससे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है। पूरा मंदिर परिसर तालाब जैसा दिख रहा है। भक्तों को गंदे पानी से होकर ही बाबा के दर्शन करने पड़ रहे हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को इससे सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। कई श्रद्धालु तो मंदिर के गेट से ही वापस लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश में ऐसी ही स्थिति बनती है। मंदिर के चारों तरफ पानी निकलने की कोई सही व्यवस्था नहीं है। सड़कों का पानी सीधे मंदिर परिसर में आ जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान से मांग की है कि जल्द से जल्द मंदिर से पानी निकलवाया जाए और जल निकासी की पक्की व्यवस्था की जाए, ताकि भक्तों को परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User