रामबरात पर पुष्पवर्षा से स्वागत:खत्री वुमेन फाउंडेशन ने रामबरात में शामिल श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल

Oct 16, 2026 - 14:51
0
रामबरात पर पुष्पवर्षा से स्वागत:खत्री वुमेन फाउंडेशन ने रामबरात में शामिल श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
लखीमपुर-खीरी में खत्री वुमेन फाउंडेशन की ओर से शहर में निकली रामबरात का भव्य स्वागत किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष शिखा धवन के नेतृत्व में सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर रामबरात में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। इस दौरान भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन की डायरेक्टर समता मेहरोत्रा और वाइस डायरेक्टर ज्योति पुरी ने सक्रिय सहभागिता की। प्रसाद वितरण में रोमी महेंद्रा और सलोनी महेंद्रा का विशेष सहयोग रहा। रामबरात के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। इस अवसर पर फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सपना मेहरोत्रा, सचिव रूपाली महेंद्र, कोषाध्यक्ष शालिनी भल्ला, संपादक रूबी सहगल और पूर्व अध्यक्ष रिचा शेखर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। फाउंडेशन के सदस्यों ने रामबरात में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User