रामकोला में पीडीए जन पंचायत:रामआसरे विश्वकर्मा बोले- अधिकारों के लिए एकजुट हो समाज

Sep 27, 2026 - 16:08
0
रामकोला में पीडीए जन पंचायत:रामआसरे विश्वकर्मा बोले- अधिकारों के लिए एकजुट हो समाज
रामकोला विधानसभा क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित सिद्धिविनायक हॉल में रविवार को 'पीडीए विश्वकर्मा जन पंचायत' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन पंचायत को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की सामाजिक भागीदारी, उनके अधिकारों तथा मजबूत संगठन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और अपने हक व मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाने का आह्वान किया। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री द्वारा इससे पहले भी विभिन्न जनपदों में पीडीए जन पंचायत और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। सभा में सपा जिलाध्यक्ष रामअवध यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे और आगामी समय में समाज व क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के आयोजक एवं हाटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी कैलाश चन्द कनौजिया ने भारी बारिश के बावजूद जन पंचायत में उमड़ी क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद लोगों की भारी उपस्थिति और उत्साह ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User