फर्रुखाबाद में गड्ढे के पानी में डूबे 2 किशोर:नहाते समय हुआ हादसा, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली इलाके में रविवार दोपहर एक बजे दो किशोर गड्ढे के पानी में नहाते समय डूब गए। इनमें से एक किशोर का शव मिल गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह हादसस मऊ रशीदाबाद इलाके में हुआ। चार किशोर एक गड्ढे में नहा रहे थे। दो के डूबने पर बाकी दो किशोरों ने घर जाकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। कायमगंज कोतवाली पुलिस, सीओ कायमगंज अजय वर्मा और तहसील के अधिकारी भी मौजूद हैं। गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम भी दूसरे किशोर को ढूंढ रही है। बताया गया है कि गड्ढे में 8 से 10 फीट तक पानी भरा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)