रामलीला का आयोजन:सौसरवां में 82 वर्ष पुरानी परंपरा का मंचन
मऊ के करहां में सौसरवां-कमालुद्दीनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का नौ दिवसीय आयोजन 15 से 23 अक्टूबर तक होगा। 82 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में 22 अक्टूबर को दिन की लीला के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। रामलीला की खास पहचान इसकी अनूठी परंपराएं हैं। यहां राम, लक्ष्मण और सीता की भूमिका नाबालिग ब्राह्मण बालक निभाते हैं, जबकि हनुमान का किरदार प्रायः राजपूत समाज के कलाकार निभाते हैं। श्रीधर पांडेय ने 43 वर्षों तक ब्रह्मा और दिवंगत महेंद्र सिंह ने 35 वर्षों तक काले हनुमान की भूमिका निभाई। वर्तमान में राजेश पांडेय यह किरदार निभा रहे हैं। लंका दहन के बाद हनुमान की पूंछ बुझाकर विशाल जलाशय तैरकर पार करने और अशोक वाटिका में सीता से मिलने का दृश्य रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)