रामलीला के मंच पर महिलाओं का डांस, VIDEO:बागपत के कोताना गांव में डांस के दौरान रुपये उड़ाते दिखे लोग
बागपत के कोताना गांव का एक वीडियो गुरुवार रात करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रामलीला कमेटी के मंच पर महिलाएं फिल्मी गानों पर डांस करती दिख रही हैं। कुछ लोग उन पर रुपये उड़ाते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में रामलीला मंचन के बाद काफी लोग इकट्ठा हो जाते हैं। उस समय महिलाएं मंच पर मौजूद होती हैं और डांस होता है। लोगों का कहना है कि रामलीला का उद्देश्य सनातन संस्कृति को बढ़ावा देना, समाज का मार्गदर्शन करना और लोगों को बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। मंच पर इस तरह की गतिविधियों से समाज में गलत संदेश जाता है। लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी नेता आकाश त्यागी का कहना है कि इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से आने वाली पीढ़ी के मन में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व सनातन संस्कृति को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)