हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल:मुस्लिम कारीगर बना रहे 60 फीट ऊंचा रावण, परिवार की चौथी पीढ़ी जुड़ी

Oct 16, 2026 - 11:31
0
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल:मुस्लिम कारीगर बना रहे 60 फीट ऊंचा रावण, परिवार की चौथी पीढ़ी जुड़ी
औरैया में दशहरा पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। तिलक नगर स्थित रामलीला मैदान में रावण दहन के लिए करीब 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि पुतले का निर्माण मुस्लिम कारीगर कर रहे हैं। यह परंपरा हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दे रही है। जालौन जिले के मुस्लिम कारीगर कई दशकों से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं। कारीगर अफसर के मुताबिक, उनके परिवार की चौथी पीढ़ी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है। दशहरा जैसे पर्व पर पुतला निर्माण में जुटे कारीगरों का योगदान भारतीय संस्कृति की साझा विरासत को दर्शाता है। यह पहल गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सद्भाव की मिसाल पेश करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User