रामलीला की अनुमति के बदले 50 हजार की मांग:मामला भाजपा जिलाध्यक्ष तक पहुंचा, डीएम ने जांच रिपोर्ट मांगी

Oct 03, 2026 - 08:18
0
रामलीला की अनुमति के बदले 50 हजार की मांग:मामला भाजपा जिलाध्यक्ष तक पहुंचा, डीएम ने जांच रिपोर्ट मांगी
बदायूं के गांधी ग्राउंड में 4 अक्टूबर से शुरू होने वाली करीब डेढ़ सौ साल पुरानी श्रीरामलीला के आयोजन की अनुमति के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के एक लिपिक ने रामलीला महोत्सव कमेटी से झूले लगाने की अनुमति के लिए यह रकम मांगी थी। यह मामला रात में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तक पहुंचा। उन्होंने अफसरों के सामने नाराजगी जताई, जिसके बाद तुरंत अनुमति जारी कर दी गई। अब डीएम ने एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से इस मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी हर साल गांधी ग्राउंड में रामलीला का मंचन करती है। इसमें रामलीला के साथ 100 से ज्यादा दुकानें और झूले भी लगते हैं। समिति झूले लगाने की अनुमति के लिए प्रक्रिया पूरी कर रही थी, तभी लिपिक ने पैसों की मांग की। डीएम ने अधिकारियों को जांच सौंपते हुए कहा है कि पता लगाया जाए कि रकम की मांग किस स्तर पर और किसके कहने पर की गई थी। फिलहाल, लिपिक के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User