रामलीला की व्यवस्थाओं के लिए हिंदू युवा वाहिनी की मांगें:नए डीएम और नगर आयुक्त से मिले पदाधिकारी, अधिकारियों ने दिया आश्वासन
मुरादाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नए जिलाधिकारी अनुनय झा और नगर आयुक्त हिमांशु कौशिक से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने दोनों अधिकारियों को राम दरबार भेंट कर और अंग वस्त्र पहनाकर नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष संस्कार कत्याल ने आगामी रामलीलाओं की व्यवस्थाओं पर बात की। उन्होंने रामलीला आयोजन स्थलों के समतलीकरण, मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था और साफ पीने के पानी का इंतजाम कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रामलीला स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में आयोजन से पहले जरूरी सुविधाएं पूरी करना जरूरी है। दोनों अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहमति जताई और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक इंतजाम कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पार्षद देशरत्न कत्याल, जिला महामंत्री इंद्रजीत गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष संजीव सैनी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)