रामलीला में ऐतिहासिक प्रसंगों का मंचन:राम-सुग्रीव मिलन के बाद सुग्रीव बने राजा, रामलीला में दिखे कई प्रसंग
अमेठी के सरायखेमा गांव में आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित दस दिवसीय रामलीला के आठवें दिन सोमवार रात राम-सुग्रीव मिलन, सुग्रीव-बाली युद्ध, माता सीता-हनुमान मिलन और लंका दहन के प्रसंगों का मंचन किया गया। सुग्रीव-बाली युद्ध में सुग्रीव की जीत हुई और वह राजा बना। इसके बाद माता सीता की खोज में हनुमान समुद्र लांघकर लंका पहुंचे। रास्ते में सुरसा का उद्धार करने के बाद अशोक वाटिका में माता सीता से मिले। भूख लगने पर हनुमान ने अशोक वाटिका उजाड़ दी। इस पर रावण ने अक्षय कुमार और सैनिकों को युद्ध के लिए भेजा। युद्ध में अक्षय कुमार पराजित हुआ। इसके बाद सैनिकों ने हनुमान को बंदी बनाकर रावण के दरबार में पेश किया। रावण के आदेश पर उनकी पूंछ में आग लगा दी गई। हनुमान ने इसी पूंछ से लंका में आग लगा दी। इन प्रसंगों का मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। ग्रामीणों ने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान राम के चरित्र और आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है। मंचन में गांव के पुराने और नए कलाकारों ने भाग लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)