आजमगढ़ में लेखपाल से गाली-गलौज और मारपीट:निर्वाचन कार्य के दौरान BLO से अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Oct 20, 2026 - 10:36
0
आजमगढ़ में लेखपाल से गाली-गलौज और मारपीट:निर्वाचन कार्य के दौरान BLO से अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
आजमगढ़ जिले के मेहनगर तहसील क्षेत्र में निर्वाचन सुपरवाइजर के रूप में बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे लेखपाल के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित लेखपाल की तहरीर पर मेहनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कन्नौज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के नसरापुर निवासी राघवेन्द्र सिंह मेहनगर तहसील के सिसवां राजस्व मंडल में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को वह निर्वाचन सुपरवाइजर के कार्य के तहत अपने क्षेत्र में आवंटित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय जियासड़ स्थित भाग संख्या 152 पर तैनात बीएलओ आशा सिंह, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, से उनकी बातचीत हो रही थी। आरोप है कि तभी आशा सिंह के पुत्र संतोष सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी जियासड़ मौके पर पहुंच गया और लेखपाल के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने लेखपाल को जान से मारने की धमकी भी दी। बीच बचाव करके बचाया लेखपाल के अनुसार, मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक गोपालपुर और विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना से निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और उनके साथ आपराधिक बल का प्रयोग किया गया। घटना के संबंध में लेखपाल राघवेन्द्र सिंह ने 19 अक्टूबर 2026 को मेहनगर थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी के साथ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और निर्वाचन कार्य में बाधा डालने के आरोप में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User