रामलीला में भावुक हुए श्रद्धालु:दशरथ के पुत्र वियोग से लेकर केवट की भक्ति तक, रामायण के प्रसंगों का मंचन

Oct 13, 2026 - 12:27
0
रामलीला में भावुक हुए श्रद्धालु:दशरथ के पुत्र वियोग से लेकर केवट की भक्ति तक, रामायण के प्रसंगों का मंचन
रामपुर के उत्सव पैलेस, कोसी मंदिर मार्ग स्थित रामलीला मैदान में श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री राम महोत्सव में रामायण के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। वृंदावन के श्री गोविंद गोपाल लीला संस्थान के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रात्रि की लीला में निषादराज मिलन, केवट संवाद, संत मिलन, चित्रकूट निवास, सुमंत आगमन, श्रवण कुमार कथा और महाराज दशरथ के निधन का मंचन हुआ। केवट की अनन्य भक्ति और निषादराज की श्रीराम के प्रति मित्रता ने सामाजिक समरसता, प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। वहीं, पुत्र वियोग में महाराज दशरथ के प्राण त्यागने के मार्मिक प्रसंग ने श्रद्धालुओं की आंखें नम कर दीं। सुबह श्री रासलीला और नरसी का भात लीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमर सिंह, वीरेंद्र जोली और आलोक अग्रवाल मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User