फतेहपुर में गुलाबी गैंग का जनाक्रोश प्रदर्शन:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, महिलाओं ने पटकीं लाठियां
यूपी के फतेहपुर जिले में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की ओर से मंगलवार को सुजानपुर कार्यालय में एक व्यापक जनाक्रोश प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में महिलाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर दिल्ली में महिलाओं के मौलिक अधिकारों के हनन, शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाबंदियों और नारी शक्ति पर हुई बर्बरता के खिलाफ 11 बजे पुरजोर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही महिलाओं ने मुखर होकर नारेबाजी की। अध्यक्ष के एक संकेत पर सभी महिलाओं ने एक सुर में नारे लगाते हुए अपनी लाठियों को जमीन पर पटका, जिससे 'लाठी-गर्जना' से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों के हाथों में व्यवस्था सुधार, वोट चोरी, महिला सुरक्षा और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ी तख्तियां थीं। हेमलता पटेल ने कहा कि दिल्ली में बहन-बेटियों को सरेआम सड़कों पर घसीटा और पीटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें और महिलाओं पर जुल्म बंद करें, अन्यथा फतेहपुर से उठी यह गूंज पूरे देश में आंदोलन का रूप लेगी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह आवाज गांव और ब्लाक से उठी है अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो एक बड़ा आंदोलन जिला मुख्यालय में होगा। इस अनुशासित प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष सरला सिंह, रेखा रानी, विमला, शहरून, सुमन, आरती, सरिता, निर्मला, रंजना, राजरानी और प्रियंका समेत तमाम जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)