रामलीला में दशरथ मरण और भरत मिलाप:दशरथ मरण का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक, चित्रकूट में हुआ भरत मिलाप

Oct 16, 2026 - 07:56
0
रामलीला में दशरथ मरण और भरत मिलाप:दशरथ मरण का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक, चित्रकूट में हुआ भरत मिलाप
जालौन के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के आठवें दिन बुधवार रात दशरथ मरण और भरत मिलाप की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के वन गमन के बाद पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। लीला में दिखाया गया कि अयोध्या लौटने पर भरत को श्रीराम के वनवास की जानकारी मिली तो वह माता कैकेयी के निर्णय से दुखी हो गए। इसके बाद भरत गुरुजनों और परिजनों के साथ श्रीराम को वापस लाने चित्रकूट पहुंचे। यहां दोनों भाइयों के मिलन और भरत के त्यागपूर्ण प्रेम का मार्मिक मंचन हुआ। इस दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष रवि इटोदिया, संयोजक बृजकिशोर राजपूत, मंत्री अनूप लखोटिया, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User