रामलीला में कुबेर से लंका जीतने का मंचन:मेघनाद ने देवताओं को बनाया बंधक, कलश में भरा ऋषियों का रक्त

Oct 08, 2026 - 07:45
0
रामलीला में कुबेर से लंका जीतने का मंचन:मेघनाद ने देवताओं को बनाया बंधक, कलश में भरा ऋषियों का रक्त
मेरठ के परीक्षितगढ़ में चल रही रामलीला में रावण द्वारा कुबेर से लंका जीतने और देवताओं को बंधक बनाने की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि रावण की आज्ञा पर मेघनाद ने सभी देवताओं को बंधक बना लिया। ऋषि-मुनियों द्वारा रक्त देने से इनकार करने पर उनका रक्त निकालकर कलश में भर लिया गया। ऋषियों ने शाप दिया कि यह रक्त जहां भी जाएगा, वहां विनाश होगा और घोर अकाल पड़ेगा। इसके बाद मेघनाद के मंत्री की सलाह पर रक्त से भरा कलश राजा जनक के राज्य में जमीन के नीचे दबा दिया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंच संचालन विष्णु अवतार रुहेला ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User