नवादा नहर पुल के पास एक साथ दिखे पांच तेंदुए:कार सवार ने वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पर वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
हापुड़ में थाना सिंभावली इलाके के नवादा नहर पुल के पास बुधवार रात पांच तेंदुए एक साथ दिखाई दिए। एक कार सवार ने इनका वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे इलाके में दहशत बढ़ गई है।दत्तियाना गांव के एक युवक सिंभावली से लौटते समय रात करीब 8 बजे नवादा नहर पुल के पास तेंदुओं को देखा। उन्होंने कार रोककर वीडियो बनाया, जिसमें पांच तेंदुए घूमते दिखे। युवक घबराकर दूसरे रास्ते से गांव पहुंचा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिख रहे हैं। वन विभाग को कई बार सूचना और वीडियो दिए गए, पर सिर्फ औपचारिकता होती है। इतनी संख्या में तेंदुए दिखने से बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता है। भाकियू नेताओं ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। वन विभाग ने मामले की जांच कर जरूरी सुरक्षा उपाय करने की बात कही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)