रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन:लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भावुक हुए दर्शक, संजीवनी लेकर पहुंचे हनुमान

Oct 19, 2026 - 08:08
0
रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का मंचन:लक्ष्मण के मूर्छित होने पर भावुक हुए दर्शक, संजीवनी लेकर पहुंचे हनुमान
सहारनपुर के लेबर कॉलोनी में मानवीय कल्याण समिति की ओर से आयोजित रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण के मूर्छित होने और प्रभु श्रीराम के करुण विलाप के दृश्यों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वहीं, हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के जरिए रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला के माध्यम से भाईचारे, प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया गया। मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडलायुक्त रमेश यादव, नायब तहसीलदार संजय सिंह, बबलू कुमार, स्मृति शुक्ला, भाजपा नेता अभय राणा, अधिवक्ता अनुज, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता सूर्यकांत राणा, रोहित घई, सुनील शर्मा और संजीव गुख्खड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने रामलीला को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों का प्रतीक बताते हुए ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User