उझावली में माता रानी की महाआरती:मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए ग्रामीण, पूर्व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे

Oct 19, 2026 - 08:08
0
उझावली में माता रानी की महाआरती:मां दुर्गा की आराधना में शामिल हुए ग्रामीण, पूर्व विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि पहुंचे
आगरा के फतेहाबाद में नवरात्रि के अवसर पर गांव उझावली में माता रानी की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की आरती उतारी और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की आरती कर क्षेत्र की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की। महाआरती में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, राजेश कुशवाहा, जसवंत सिंह निषाद और मुरारीलाल वर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान गांव में प्रतिदिन महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User