राममंदिर भवन निर्माण समिति की 3 दिवसीय बैठक आज से:पहली बार इस बैठक में शामिल होंगे ट्रस्ट महासचिव गोविंदेव गिरि
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष व पूर्व आइएएस नृपेंद्र मिश्र आज गुरुवार को यहां आ रहे हैं। वे दोपहर 12 बजे के बाद पहुंचेंगे और रामलला व हनुमानगढ़ी मंदिरों का दर्शन-पूजन कर रामजन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह परिसर में कार्यदायी एजेंसी लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा करेंगे। इस दौरान श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खास पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी है।इस बैठक में पहली बार ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंदेव गिरि शामिल होंगे। वे नवरात्र की पूर्व संध्या से अयोध्या प्रवास कर रहे हं।सूत्रों के अनुसार वे पूरी नवरात्र अयोध्या में ही रहेंगे। यह बैठक चढ़ावा चोरी के मामले के बाद मंदिर निर्माण समिति की पहली बैठक होगी, जिसमें ट्रस्ट महासचिव भी शामिल होंगे।स्वामी गोविंदेव गिरि 9 सदस्यों वाली धामिक समिति के अध्यक्ष पहले से ही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)