वाराणसी में चाइना मांझा से कटा अधिवक्ता का गला:गले में लगे चार टांके, वरुणा पुल पर हुआ हादसा, प्रतिबंध की मांग
वाराणसी में चाइना मांझा से घायल होने का सिलसिला बढ़ सा गया है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग इस मांझे का प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर बुजरुग सुनील गुजराती की मौत के बाद बुधवार की दोपहर बाद वाराणसी दीवानी के अधिवक्ता आकाश सिंह का गला चाइनीज मांझे से कट गया। वो फौरन अस्पताल पहुंचे जहां उनके गले में चार टांके लगे। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है। कटी पतंग ने रेत दिया गला अस्पताल में टांका लगाने के बाद आकाश सिंह ने बताया - मै दीवानी का अधिवक्ता हूं। बुधवार की दोपहर नदेसर पोस्ट ऑफिस गए थे। वहां से काम करवाकर लौट रहे थे कचहरी उसी दौरान वरुणा पुल से नीचे उतरने के समय अचानक कोई चीज मेरी गर्दन में उलझी। हमने फौरन गाड़ी रोक दी। लेकिन तब तक गर्दन से खून निकलने लगा था। पर मांझा गनीमत था की मांझा गर्दन में उलझा नहीं। क्योंकि वो कटी पतंग थी। उसी ने गला काट दिया। लगे चार टांके आकाश सिंह ने बताया - चार टांके लगाने पड़े हैं। लेकिन जिंदा हूं। प्रशासन को इसपर पूरी तरह से धर-पकड़ कर बैन लगाना चाहिए क्योंकि अब फरबरी तक पतंग का सीजन रहेगा और रोजाना कोई न कोई इससे घायल होगा। या तो फ्लाईओवर और ब्रिज पर इसका कोई समाधान करें ताकि कोई भी इस कातिल मांझे की चपेट में न आने पाए। कज्जाकपुरा फलाईओवर पर गयी थी जान इसके पहले रविवार की सुबह आशापुर जा रहे सुनील गुजराती की चाइना मांझे से गर्दन कट गयी थी। और उनकी अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गयी थी। सुनील चौखंभा गोपाल मंदिर में नवरात्री के पहले दिन दर्शन-पूजन और अपने बेटे के स्वास्थ्य लाभ की मन्नत मनाने गए थे। वहां से लौटने पर यह हादसा हुआ। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया पर उनकी मौत रस्ते में ही हो चुकी थी। पोस्टमर्टम रिपोर्ट के अनुसार सुनील की विकल कार्ड तक कट गयी थी और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हुई। पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई इसके बाद एक्टिव हुई कमिश्नरेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 9 लोगों को चाइना मांझा बेचते गिरफ्तार कर 137 किलो प्रतिबंधित चाइना मांझा बरामद किया था। और लगातार कार्रवाई जारी है। लेकिन आज भी आसमान धड़ल्ले से इससे पतंग उड़ाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)