रामपुर जिला चिकित्सालय में विक्टोरिया मैसी का स्वागत:कार्यवाहक से स्थायी मैट्रन बनने पर कर्मचारियों ने किया सम्मान

Oct 15, 2026 - 07:54
0
रामपुर जिला चिकित्सालय में विक्टोरिया मैसी का स्वागत:कार्यवाहक से स्थायी मैट्रन बनने पर कर्मचारियों ने किया सम्मान
रामपुर जिला चिकित्सालय पुरुष की कार्यवाहक मैट्रन विक्टोरिया मैसी को शासन की ओर से स्थायी मैट्रन बनाए जाने पर अस्पताल परिसर में कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विक्टोरिया मैसी ने अपने नर्सिंग सेवाकाल में मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और सेवाभाव से पहचान बनाई है। उन्होंने स्टाफ नर्स के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान मरीजों की देखभाल के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में भी भूमिका निभाई। कोरोना महामारी जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनकी स्थायी नियुक्ति से अस्पताल के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। सहकर्मियों ने इसे उनकी वर्षों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम बताया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User