नए होमगार्ड जवानों को इंसास चलाने की ट्रेनिंग मिलेगी:झांसी में 450 होमगार्ड को मिलेगी तैनाती, 90 दिनों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026 - 07:54
0
नए होमगार्ड जवानों को इंसास चलाने की ट्रेनिंग मिलेगी:झांसी में 450 होमगार्ड को मिलेगी तैनाती, 90 दिनों का दिया जाएगा प्रशिक्षण
झांसी में जल्द ही नए होमगार्ड जवानों की तैनाती होने वाली है। इसके लिए नवंबर महीने में भर्ती हुए होमगार्ड की 90 दिनों की ट्रेनिंग शुरू होगी। जिसमें इंसास राइफल समेत आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद झांसी में 450 से अधिक नए होमगार्ड जवानों को तैनाती मिली है। जिसके बाद होमगार्ड सेवा में तैनात कर्मियों में 50 फीसदी से भी अधिक कर्मचारी युवा होंगे, जबकि अभी इनकी औसत आयु करीब 45 वर्ष है। ऐसे में आने वाले समय में होमगार्ड सेवा में युवा जोश भी नजर आए। 41424 पदों पर भर्ती शुरू हुई उत्तर प्रदेश में करीब 15 साल बाद 41,424 होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ हुई है। इतने सालों से भर्ती प्रक्रिया ठप होने से नए लोग इसमें नहीं आ सके जबकि पुराने लोग धीरे-धीरे रिटायर्ड होते चले गए। भर्ती न होने की वजह से अधिकांश होमगार्ड की उम्र 45 वर्ष से अधिक हो चुकी। इस वजह से सरकारी आवास सुरक्षा, थाने तक ही इनकी ड्यूटी सीमित हो गई है। लेकिन अब नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से युवकों की संख्या में इजाफा होगा। कमांडेंट हरि चौधरी का कहना है कि रिक्रूट प्रशिक्षण में भी बदलाव किया गया है। हथियार संचालन, फायरिंग अभ्यास समेत आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए भी तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उनको राइफल, एसएलआर एवं इंसास चलाने की भी ट्रेनिंग दी जाएगी। इनकी ट्रेनिंग आरटीसी में 90 दिनों की होगी। प्रशिक्षण नवंबर माह से आरंभ होगा। सीपीआर समेत जीवन रक्षा के गुर सीखेंगे ट्रेनिंग के दौरान नवचयनित होमगार्डों को सीपीआर समेत जीवन रक्षा में प्रभावी अनेक गुर सिखाए जाएंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर ये जवान लोगों की जीवन की रक्षा कर रखें। होमगार्ड प्रशिक्षण से जुड़े अफसरों ने बताया कि इसके पीछे आपात स्थिति में पीड़ित तक सबसे पहले पहुंचने वाले कर्मियों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाना है। हादसे की सूचना पर थानों और पीआरवी में तैनात होमगार्ड सबसे पहले घटना स्थल पर पहुंचते हैं। उनके पास सीपीआर आदि का प्रशिक्षण रहने पर वह जीवन रक्षा भी कर सकेंगे। उनको डिजिटल प्रणालियों में दक्ष बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User