रामपुर के बाबे हयात गेट का छज्जा टूटा:नगर पालिका ने क्रेन से मरम्मत शुरू की, सपा सरकार में बना था यह गेट

Oct 07, 2026 - 18:05
0
रामपुर के बाबे हयात गेट का छज्जा टूटा:नगर पालिका ने क्रेन से मरम्मत शुरू की, सपा सरकार में बना था यह गेट
रामपुर में नवाबी दौर में बने पुराने नवाब गेट को तोड़कर सपा सरकार के समय बनाया गया बाबे हयात गेट अब रखरखाव की कमी के चलते बदहाल नजर आ रहा है। गेट का छज्जा क्षतिग्रस्त होने के बाद नगर पालिका ने बुधवार को इसकी मरम्मत की कवायद शुरू कर दी। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर पालिका की एक क्रेन और दो मजदूरों की मदद से क्षतिग्रस्त छज्जे को ठीक करने का काम शुरू किया गया। बाबे हयात गेट शहर के प्रमुख गेटों में शामिल है। मौजूदा समय में गेट के ऊपर पीपल समेत बड़े पेड़ उग आए हैं। दूसरी तरफ घास-फूस भी जमा है। गेट के ऊपरी हिस्से में पेड़ उगने से इसकी जड़ें ढांचे को प्रभावित कर सकती हैं। इससे गेट की मजबूती को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गेट की समय से सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण यहां पेड़-पौधे उगने की स्थिति बनी है। घास-फूस की सफाई का काम कराया जाएगा बुधवार को नगर पालिका की टीम ने क्रेन मौके पर पहुंचाई। क्रेन की मदद से मजदूर क्षतिग्रस्त छज्जे तक पहुंचे और उसकी मरम्मत का काम शुरू किया। नगर पालिका के मुताबिक पहले गेट के क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके बाद गेट के ऊपर उगे पेड़ों को हटाने और घास-फूस की सफाई का काम कराया जाएगा। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वरी त्रिपाठी ने बताया कि गेट के ऊपर उगे पेड़ को बहुत जल्द हटाया जाएगा। गेट को साफ-सुथरा बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जहां-जहां छज्जा क्षतिग्रस्त हुआ है, वहां मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत का काम पूरा होने के तुरंत बाद पेड़ हटाने के साथ घास-फूस भी साफ कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गेट की साफ-सफाई और मरम्मत का काम पूरा होने के बाद उसकी गुणवत्ता और मजबूती बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जाएगा। नगर पालिका का कहना है कि बाबे हयात गेट के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द दुरुस्त कराकर पेड़ और घास-फूस हटाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User