रामपुर में छात्राओं के लिए लगा पॉक्सो शिविर:इंटर कॉलेज में दी गई महिला-बाल अधिकार और हेल्पलाइन की जानकारी
रामपुर में गांधी जयंती के अवसर पर छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम और महिला-बाल अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के पहले चरण में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना गंज क्षेत्र के राजकीय जुल्फिकार कन्या इंटर कॉलेज में एक कानूनी साक्षरता शिविर लगाया गया। इस शिविर में छात्राओं को बाल यौन अपराधों से सुरक्षा और कानूनी सहायता से जुड़ी जानकारी दी गई। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाया जा रहा है। इसका मकसद छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के नियम, कानूनी अधिकार और इसके तहत होने वाली कार्रवाई के बारे में बताना है। कार्यक्रम में एडीजे/त्वरित न्यायालय राजीव सरन मुख्य अतिथि थे। शिविर में छात्राओं को मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्हें पॉक्सो अधिनियम के नियम, महिला और बाल अधिकार, साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी नियम समझाए गए। महिला कल्याण विभाग की हेल्पलाइन सेवाओं और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। बाल यौन अपराधों की रोकथाम कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से कहा गया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न या हिंसा की स्थिति में वे चुप न रहें। उन्हें ऐसी स्थिति में मिलने वाली कानूनी सहायता और हेल्पलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया। इस अभियान से बच्चों की सुरक्षा और बाल यौन अपराधों की रोकथाम के साथ ऐसे मामलों में मिलने वाली कानूनी मदद की जानकारी भी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुताबिक, अभियान का पहला चरण 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा। दूसरा चरण दो अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान अलग-अलग स्कूलों में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों तक कानूनी जानकारी पहुंचाई जाएगी। कर्मचारी और स्कूल स्टाफ मौजूद कार्यक्रम में चीफ डिफेंस काउंसिल प्रवीन कुमार, डिप्टी चीफ एलडीसीएस हेमंत कुमार जोशी, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी विक्रम, हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की जेंडर स्पेशलिस्ट निदा जैदी, कॉलेज की प्रधानाचार्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और स्कूल स्टाफ मौजूद था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)