BHU में यूथ ओपन माइक का आयोजन,ABVP का अनिश्चितकालीन अनशन:चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की रखी मांग,बोले-अनधिकृत प्रवेश पर लगे रोक

Sep 25, 2026 - 16:08
0
BHU में यूथ ओपन माइक का आयोजन,ABVP का अनिश्चितकालीन अनशन:चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की रखी मांग,बोले-अनधिकृत प्रवेश पर लगे रोक
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रहित एवं विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के क्रम में आज ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने अपनी बात खुलकर रखी। सुरक्षाकर्मियों के सामने छात्रों ने चीफ प्राक्टर का मांगा इस्तीफा ओपन माइक के दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों एवं संस्थानों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने एक स्वर में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने अधिकारों और परिसर की सुरक्षा के लिए आवाज़ उठाई। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन लिखित रूप में इन सभी माँगों को स्वीकार नहीं कर लेता, तब तक केंद्रीय कार्यालय पर यह धरना अनवरत जारी रहेगा। अब जानिए छात्रों ने क्या कहा… पल्लव सुमन ने कहा - काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में वर्तमान में चीफ प्रॉक्टर का रवैया पूरी तरह से तानाशाहीपूर्ण हो चुका है। छात्रों की सुरक्षा और मूलभूत समस्याओं को सुनने के बजाय उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। परिसर में बाहरी असामाजिक तत्वों का अनधिकृत प्रवेश लगातार बढ़ रहा है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जब तक भ्रष्ट व तानाशाह चीफ प्रॉक्टर को उनके पद से बर्खास्त नहीं किया जाता, एबीवीपी का यह अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। अनुराग ने अपने वक्तव्य में कहा - 12 सितंबर को प्रेक्षागृह आवंटन प्रक्रिया में हुई धांधली और अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रशासन अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए जायज माँग उठाने वाले निर्दोष छात्रों पर फर्ज़ी मुकदमे दर्ज कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। एबीवीपी छात्र हितों की रक्षा के लिए संकल्पित है और हम माँग करते हैं कि छात्रों पर दर्ज सभी दंडात्मक कार्यवाहियों एवं मुकदमों को अविलंब वापस लिया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User