रामपुर में खंडहर से 1800 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप बरामद:3 गिरफ्तार, नानकार बाईपास के पास बाग में छिपाकर रखी थी खेप; 7300 रुपए भी मिले
रामपुर में गंज थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर नानकार बाईपास स्थित एक बाग के खंडहर से प्रतिबंधित कोडीन सिरप की 1800 शीशियां बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 7300 रुपए भी मिले। एएसपी अनुराग सिंह ने मंगलवार दोपहर 3 बजे बताया कि बरामद सिरप Triprolidine Hydrochloride Codeine Phosphate Syrup CODECTUSS TR है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मुरादाबाद से ब्लैक में खरीदकर रामपुर में बेचते थे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के जुमेरात का बाजार निवासी राजा पुत्र मुन्ना, मूंढापांडे क्षेत्र के सकटू नगला निवासी मोहम्मद जाकिर पुत्र जाबिर और रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के बघी निवासी राजा पुत्र बाबर शामिल हैं। पूछताछ में राजा मुन्ना और मोहम्मद जाकिर ने बताया कि वे मुरादाबाद से कोडीन सिरप ब्लैक में खरीदते थे और रामपुर में ऊंचे दामों पर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। पुलिस के मुताबिक राहगीरों और मेडिकल स्टोरों को भी सिरप बेचा जाता था। किराये के वाहन से लाकर खंडहर में छिपाई थी खेप पुलिस के अनुसार बरामद सिरप की खेप किराये के वाहन से रामपुर लाई गई थी और नानकार बाईपास के पास बाग के खंडहर में छिपाकर रखी गई थी। राजा पुत्र बाबर को पुलिस ने पुराना ग्राहक बताया है, जो सिरप खरीदने पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को सिरप मुरादाबाद के कोहिनूर तिराहा निवासी सरफराज उर्फ चिम्पैंजी उपलब्ध कराता था। मामले में गंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 203/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमे में सरफराज उर्फ चिम्पैंजी को भी आरोपी बनाया गया है। राजा बाबर पर 49 मुकदमे और एनसीआर दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राजा पुत्र बाबर के खिलाफ 49 मुकदमे और एनसीआर दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, लूट और वसूली समेत विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। मोहम्मद जाकिर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुरादाबाद के मझोला थाने में एनडीपीएस एक्ट का मामला है। राजा पुत्र मुन्ना के खिलाफ वर्तमान मुकदमे समेत एक मामला दर्ज है। तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रतिबंधित कोडीन सिरप की तस्करी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और सिरप की सप्लाई से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)