विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी:गौरक्षा दल ने आरोपी पर कार्रवाई मांगी, सहारनपुर में SSP को ज्ञापन सौंपा
सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंचे गौरक्षा दल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मंगलवार दोपहर दो बजे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मेरठ के पांचली बुजुर्ग निवासी फारूख हसन ने सोशल मीडिया पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। संगठन का आरोप है कि आरोपी खुद को समाजवादी पार्टी से जुड़ा बताता है और उसके बयान पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चौधरी ने बताया कि 3 अक्टूबर को सहारनपुर में गौरक्षा दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी पहुंचे थे और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया था। आरोप है कि इसके बाद फारूख हसन ने सोशल मीडिया पर विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी दी। हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहारनपुर के एसएसपी से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरक्षा दल पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की धमकी और आपत्तिजनक टिप्पणी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए पुलिस को पोस्ट की जांच कर आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। ज्ञापन देने के दौरान महानगर गौरक्षा प्रमुख रवीन्द्र कौरी, सुभम धीमान, सन्नी कर्णवाल, वंश पंवार, मोहित वर्मा, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, तहसील संयोजक डॉ. रोहित कुमार, जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, अनुज पहांसु, अंकुश चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)