रामपुर में कोसी नदी में बहे 11 पशु:दूसरे पार चारा चराने जा रहे थे, पशुपालकों को 4.40 लाख का नुकसान

Sep 28, 2026 - 20:09
0
रामपुर में कोसी नदी में बहे 11 पशु:दूसरे पार चारा चराने जा रहे थे, पशुपालकों को 4.40 लाख का नुकसान
मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर तहसील सदर के दलपुरा गांव में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजे कोसी नदी पार करते समय ग्रामीणों के 11 पशु तेज बहाव में बह गए। ग्रामीण रोजाना की तरह अपने पशुओं को चारा चराने के लिए नदी के एक पार से दूसरे पार ले जा रहे थे। अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और पशु बहने लगे। ग्रामीणों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन भारी-भरकम पशुओं को बाहर नहीं निकाल सके। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पशुओं के शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर मिले। मरने वाले पशुओं में 3 गाय, 4 बैल और 4 भैंस शामिल हैं। इससे पशुपालकों को करीब 4 लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हाथ से लिखी सूची के अनुसार अमर अली पुत्र नन्हे की 1 भैंस, 1 बैल और 1 गाय, बाबू पुत्र रहीम बख्श की 1 गाय और 1 बैल, जाकिर पुत्र आले हसन की 1 भैंस, शौकत भाई पुत्र सलीम का 1 बैल, जाने आलम पुत्र बदलू की 1 भैंस और 1 गाय, निसार पुत्र आले हसन का 1 बैल और जावेद पुत्र आले हसन की 1 भैंस नदी में बही। सूचना पर नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित, तहसीलदार श्रद्धा, सीओ मिलक और पशु चिकित्सा अधिकारी समेत अन्य अधिकारी सोमवार शाम करीब 6 बजे दलपुरा गांव नदी किनारे पहुंचे। जहां शव मिले, वहीं शाम करीब 6:30 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई, जो देर शाम तक जारी रही। एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव ने सोमवार शाम करीब 7 बजे बताया कि घटनास्थल पर टीम भेजी गई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पशु स्वामियों को हर संभव मदद दी जाएगी। पशु मालिक उमर ने बताया कि प्रशासन से मुआवजे की मांग है। ग्रामीणों के लिए पशु और जमीन ही सब कुछ है। जमीन पहले से नदी के कटान में समा रही है और अब पशु भी बह गए। एक पशु की कीमत 40 हजार मानें तो 11 पशुओं की कीमत 4 लाख 40 हजार रुपये है। ग्रामीणों ने सुरक्षा इंतजाम और मदद की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User