हाथ में लोटा-लग्गी लेकर थाने पहुंचा युवक:बलिया में रोकर बोला- साहब, भाई को छोड़ दीजिए; कल पिता का श्राद्ध है

Sep 28, 2026 - 20:09
0
हाथ में लोटा-लग्गी लेकर थाने पहुंचा युवक:बलिया में रोकर बोला- साहब, भाई को छोड़ दीजिए; कल पिता का श्राद्ध है
बलिया में हाथ में लोटा और लग्गी लेकर मां-बहन के साथ थाने पहुंचे युवक का रोते हुए पुलिस से भाई को छोड़ने की गुहार लगाने का वीडियो सामने आया है। युवक पुलिसकर्मियों से कहता रहा कि "साहब, भाई को छोड़ दीजिए, कल पिताजी का श्राद्ध है। पूजा-पाठ के लिए उसकी जरूरत है।" मामला कस्बे के देवढ़िया मौजे का बताया जा रहा है। बताया गया कि पुलिस ने राहुल नाम के युवक को पकड़कर थाने पर बैठा रखा था। इसकी जानकारी मिलने पर उसका भाई जितेंद्र मां-बहन और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंच गया। जितेंद्र ने पुलिसकर्मियों से राहुल को छोड़ने की गुहार लगाई। जितेंद्र का कहना था कि अगले दिन उनके पिता का श्राद्ध है। घर में पूजा-पाठ होना है और उसमें भाई की जरूरत है। वह थाने में ही रोता रहा और पुलिस से भाई को छोड़ने की बात कहता रहा। थाने में रोता रहा युवक आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी बात नहीं सुनी। इसके बाद जितेंद्र थाने परिसर में ही चीखता-चिल्लाता और रोता रहा। वहां से गुजर रहे लोग भी उससे रोने की वजह पूछते रहे। जितेंद्र उन्हें पुलिस की कार्रवाई के बारे में बताते हुए मदद की गुहार लगाता रहा। मामले में बांसडीह कस्बा चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल किसी लड़की को मैसेज कर रहा था। लड़की की शिकायत पर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User