रामपुर में लेखपालों का आंदोलन:ग्रेड पे से पदोन्नति तक की मांगें, काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे लेखपाल
रामपुर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जनपद इकाई ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश कुमार ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की रीढ़ हैं और उन्हें अपने अधिकारों की मांग करने का पूरा हक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मांगों के संबंध में शासनादेश चाहिए। संघ ने 2800 ग्रेड पे को लेवल-5 में परिवर्तित करने, आउटस्टेशन भत्ता और स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने तथा तकनीकी संशोधन के तहत सरकारी व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती, लंबित गृह जनपद स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने, पदोन्नति की लंबित सूची जारी करने और नवनियुक्त लेखपालों के स्थायीकरण की मांग भी उठाई गई है। काली पट्टी बांधकर जताएंगे विरोध संघ ने सभी सदस्यों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित थाने पर पहुंचकर काली पट्टी बांधने और विरोध दर्ज कराने की अपील की है। संघ का कहना है कि मांगों पर शासन स्तर से ठोस निर्णय लिया जाना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)