रामपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छ परिसर का लिया संकल्प

Oct 05, 2026 - 16:03
0
रामपुर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने सफाई कर स्वच्छ परिसर का लिया संकल्प
रामपुर के राजकीय महाविद्यालय रजानगर, स्वार में 5 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने परिसर में सफाई कर विभिन्न स्थानों से कूड़ा-कचरा एकत्र किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान डॉ. कैलाश चंद्र, डॉ. चितरंजन सिंह, डॉ. अनुपम मित्रा, डॉ. बालमुकुन्द वर्मा, डॉ. मनीषा रानी एवं डॉ. कपिल देव ने भी अभियान में सहभागिता की। नशा मुक्ति कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताए गए। प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और परिवार व समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. आर. एस. गिरि ने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही स्वस्थ समाज व सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User