पंप ऑपरेटरों ने डीएम से 20 हजार वेतन मांगा:3500 रुपये में 24 घंटे ड्यूटी करवाने का आरोप, बोले- वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की मिलती है धमकी

Oct 05, 2026 - 16:03
0
पंप ऑपरेटरों ने डीएम से 20 हजार वेतन मांगा:3500 रुपये में 24 घंटे ड्यूटी करवाने का आरोप, बोले- वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की मिलती है धमकी
सीतापुर में ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल-नल योजना में कार्यरत पंप ऑपरेटरों ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वेतन बढ़ाने और सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचकर मांगपत्र सौंपा। जिले के सभी 19 विकासखंडों से पहुंचे सैकड़ों पंप ऑपरेटरों ने अपनी समस्याएं डीएम के सामने रखीं और न्यूनतम मासिक वेतन 20 हजार रुपये किए जाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचे पंप ऑपरेटरों ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित पानी की टंकियों और पेयजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। पंप-मोटर चलाने से लेकर पानी की सप्लाई, उपकरणों की देखरेख और ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में महज 3500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिल रहा है। ऑपरेटरों का कहना है कि महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया पंप ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि उनसे 24 घंटे की ड्यूटी ली जाती है, लेकिन वेतन भी समय से नहीं दिया जाता। कंपनी के अधिकारियों से वेतन संबंधी समस्या उठाने पर नौकरी से हटाने और नया ऑपरेटर रखने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया। ऑपरेटरों ने कहा कि उन्हें पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। रामपुर मथुरा ब्लॉक से पहुंचे पंप ऑपरेटर सुभाष चंद्र ने बताया कि जिले के 19 ब्लॉकों से ऑपरेटर अपनी मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डीएम ने ज्ञापन लेकर मामले को संज्ञान में लिया और जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ऑपरेटरों ने डीएम से उन्हें आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने, न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक वेतन निर्धारित करने तथा पीएफ और ईएसआई जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कंपनी को निर्देश देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User