रामपुर में रामलीला महोत्सव:ज्वाला नगर में रावण ने शक्ति का प्रदर्शन किया; भगवान राम का जन्म उत्सव मनाया
श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर में गुरुवार को रामलीला महोत्सव में प्रमुख प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। सबसे पहले रावण दिग्विजय का दृश्य प्रस्तुत हुआ, जिसमें राक्षसों के राजा रावण की विजय यात्रा और उसकी शक्ति का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद पृथ्वी पुकार का भावपूर्ण प्रसंग मंचित हुआ, जिसमें धरती माता ने अत्याचारों से मुक्ति की पुकार लगाई। अंत में दर्शकों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ राम जन्म का अद्भुत मंचन देखा। रस विलास रासलीला संस्थान वृंदावन के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रावण की शक्ति, धरती माता की करुण पुकार और राम जन्म का पावन दृश्य, तीनों ने मिलकर वातावरण को धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डा. तेजवीर यादव, अनुज सक्सेना, त्रिभुवन पंडित, आशु गुप्ता, चितरंजन श्रीवास्तव, अनिल सक्सेना, मोहित मल्होत्रा, संजू शर्मा, संजीव दयाल सक्सेना, देवेश गुप्ता, अंकुश सक्सैना, राजेश नायक, पुनीत अग्रवाल, दिनेश कश्यप, संजू प्रजापति, विनोद कश्यप, सुभाष सक्सेना, पीयूष कुमार, विक्की सक्सेना, राहुल शर्मा, रवि रामपुरी, धर्मवीर यादव, नवनीत सक्सेना, अनु सक्सेना, संतोष प्रसाद, प्रमोद लोधी, मिंटू गुप्ता, अरुण कीर्ति, सोनू, नंदकिशोर शर्मा, अनु गंगवार आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)