असमोली ब्लॉक प्रमुख का सामान घर से बाहर फेंका:मुरादाबाद में करोड़ों की कोठी पर सालों से काबिज थे प्रभाकर चौधरी
पड़ोसी जिले संभल के असमोली ब्लॉक की प्रमुख संतोष देवी के मुरादाबाद स्थित घर में घुसे कुछ लोगों ने उनका सामान निकालकर घर के बाहर फेंक दिया है। संतोष के पति प्रभाकर चौधरी मुरादाबाद के रामगंगा विहार में स्थित इस कोठी पर पिछले 8-10 सालों से काबिज थे। कोठी को लेकर विवाद था। इस बीच गुरुवार को प्रभाकर के घर में घुसे कुछ लोगों ने प्रभाकर चौधरी का सारा सामान उठाकर सड़क पर फेंक दिया। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर पर ताला लगा दिया है। पुलिस दोनों पक्षों को सिविल लाइंस थाने लेकर गई है। प्रभाकर चौधरी भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड में करीब 3 साल तक जेल में रहने के बाद करीब दो महीना पहले ही जमानत पर छूटा है। अनुज हत्याकांड में प्रभाकर चौधरी और उनका बेटा अनिकेत चौधरी भी जेल गए थे। ये इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त थे।
एसपी सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि फिलहाल मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
खबर अपडेट की जा रही है …
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)