रामपुर में रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट:जिठानिया चौराहे पर रात को वारदात, दो लोगों का सिर फोड़ा
रामपुर के थाना अजीमनगर क्षेत्र के जिठानिया चौराहे पर सोमवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो सोमवार की रात करीब 10 बजे वायरल हुआ। घटना में चार लोग घायल हो गए। दो लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो के हाथ में चोट लगी है। सभी को जिला अस्पताल में भती कराया गया है। थाना अजीमनगर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। घायलों में शाहरुख (24), अफरोज (22), जलील खान (70) और मोहम्मद रवेश (32) के रूप में हुई है। सभी जिठानिया चौराहे के रहने वाले हैं। घायलों के मुताबिक, शाहरुख और जलील खान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अफरोज और रवेश के हाथ में चोट लगी है। घायल शाहरुख ने अजीमनगर थाना जिठनिया गांव के ही अकरम, अदनान, अरहम, राशिद, आसिफ, कमाल, जुबेर, अल्फेज, अमान, मोहम्मद सीन और बिस्मिल समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शाहरुख का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। शाहरुख के मुताबिक, वह अपने खेत की जुताई करने के बाद ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। घटना में उनके परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना को लेकर दूसरे पक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने घटना को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उधर, थाना अजीमनगर प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को जो तहरीर मिली है, उसके आधार पर घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य और सबूत सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)