रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा:द्रौपदी और उत्तरा के प्रसंग का वर्णन, वृद्धाश्रम में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

Sep 28, 2026 - 18:14
0
रामपुर में श्रीमद्भागवत कथा:द्रौपदी और उत्तरा के प्रसंग का वर्णन, वृद्धाश्रम में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
रामपुर के स्थानीय वृद्धाश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भागवत भास्कर आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और महाभारत के प्रेरक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर आश्रम में निवासरत वृद्धजन और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने द्रौपदी के धर्मपरायण व्यवहार और अश्वत्थामा द्वारा छोड़े गए ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे अभिमन्यु के पुत्र की भगवान श्रीकृष्ण द्वारा रक्षा किए जाने का प्रसंग सुनाया। भक्तों के प्रति भगवान की करुणा का यह वर्णन सुनकर पूरा परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संदेश मिला। इस अवसर पर मुख्य यजमान उषा मेहंदीरत्ता ने विधि-विधान से आचार्यों का पूजन किया। कथा में गंगा शरण, गोसेवा गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल, समिति के सदस्य, आश्रम के कर्मचारी और बुजुर्ग श्रद्धापूर्वक शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User