रांची का मौसम बिगड़ा, इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:एक विमान यात्रियों समेत दिल्ली लौटा, दूसरी रांची जाने वाली रद्द

Sep 25, 2026 - 09:55
0
रांची का मौसम बिगड़ा, इंडिगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट:एक विमान यात्रियों समेत दिल्ली लौटा, दूसरी रांची जाने वाली रद्द
गुरुवार देर शाम रांची में खराब मौसम की वजह से विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा। इसके चलते रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की दो उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात बेंगलुरु से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई221 (एयरबस ए320) को खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट किया गया। यह विमान रात 9:45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान को एयरपोर्ट पर ही खड़ा रखा गया और यात्रियों को होटल में ठहराया गया। यह विमान शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रांची के लिए रवाना हो सकता है। इसी तरह, दिल्ली से रांची जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई5023 (एयरबस ए320) को भी लखनऊ डायवर्ट किया गया। यह विमान रात 10:20 बजे लखनऊ पहुंचा और करीब डेढ़ घंटे तक वहीं रुका रहा। रांची का मौसम ठीक न होने पर इस विमान को यात्रियों के साथ रात 11:50 बजे वापस दिल्ली भेज दिया गया। इसके अलावा, रांची में ज्यादा खराब मौसम के कारण गुरुवार रात लखनऊ से 11:10 बजे रांची जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई221 रद्द कर दी गई। लखनऊ एयरपोर्ट प्रशासन ने डायवर्ट की गई दोनों उड़ानों और उनके यात्रियों को जरूरी मदद दी। …………… ये खबर भी पढ़ें… फॉर्च्यूनर से ट्रैक्टर टच होने पर युवक का अपहरण:लखनऊ से वाराणसी लेकर चले गए, 50 हजार रुपए देने पर छोड़ने को कहा लखनऊ के एक युवक का ट्रैक्टर, फॉर्च्यूनर से टच हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार 2 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे जबरन फॉर्च्यूनर में बैठाकर वाराणसी लेकर चले गए। उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए भी मांगे। ट्रैक्टर, फॉर्च्यूनर से हल्का टच पारा में आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर बुधवार की रात करीब 12:10 बजे हुआ था। ट्रैक्टर नगर निगम का था। ड्राइवर काकोरी इलाके में पोर्टेबल टॉयलेट लगाकर घर लौट रहा था। उसी समय ट्रैक्टर, फॉर्च्यूनर से टच हो गया। इतने में ही युवक को ट्रैक्टर से उतारकर फॉर्च्यूनर में बैठा लिया गया। दोनों युवकों ने उसे रास्तेभर मारपीट करते हुए भूखा रखा। पीड़ित के जीजा ने कार नंबर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक को सकुशल बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User