रास-ए-आगरा में संगीत और संस्कृति का संगम:गरबा और डांडिया के साथ शहरवासियों ने मनाया उत्सव, संगीत पर झूमे युवा
आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित शंकर रिसॉर्ट में आयोजित ‘रास-ए-आगरा’ कार्यक्रम में शहरवासियों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया। रंग-बिरंगी पारंपरिक पोशाकों, मधुर संगीत और ढोल की थाप पर प्रतिभागी देर रात तक थिरकते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की भव्य आरती से हुई। इसके बाद महिला-पुरुषों और युवाओं ने गरबा बीट्स पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में डीजे सहरा और डीजे एलिन मोही की धुनों ने समां बांधा। भोपाल से आईं मॉडल एवं मेकअप आर्टिस्ट कशिश देववानी ने भी शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी जताई और आगरा के जायके की तारीफ की। आयोजन को सफल बनाने में शिवम मोबाइल्स और एस्पिरेंट एविएशन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मोनिका यादव और दिव्यांश मिश्रा ने किया। पारंपरिक संस्कृति, संगीत और रंगों के संगम ने शहरवासियों को यादगार शाम दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)