लखीमपुर-खीरी में सड़क पर निकला 16 फीट लंबा अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, दो घंटे तक रुका ट्रैफिक

Oct 16, 2026 - 08:12
0
लखीमपुर-खीरी में सड़क पर निकला 16 फीट लंबा अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा, दो घंटे तक रुका ट्रैफिक
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व की सम्पूर्णानगर रेंज के अंतर्गत गांधीनगर में गुरुवार शाम 16 फीटा का एक अजगर सड़क पर आ गया। हजारा थाने के पास करीब चार बजे 16 फीट लंबे और 90 किलोग्राम वजनी इंडियन रॉक पाइथन को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अजगर को देखने के लिए जुटे लोगों के कारण करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क पर विशालकाय अजगर दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद संबंधित टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानी बरतते हुए अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। रेस्क्यू के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। वन्यजीव दिखने पर बरतें सावधानी दुधवा टाइगर रिजर्व का क्षेत्र वन्यजीवों की विविधता के लिए जाना जाता है। कई बार जंगल से भटककर वन्यजीव सड़क या आबादी के आसपास पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को वन्यजीव के करीब जाने, उसे छेड़ने या पकड़ने की कोशिश करने से बचना चाहिए। अजगर या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। इससे वन्यजीव और लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User