राष्ट्रीय छात्र परिषद का विस्तार:महराजगंज में निखिल शर्मा बने सदर ब्लॉक अध्यक्ष, छात्रहित में कार्य करने का संकल्प
राष्ट्रीय छात्र परिषद, जनपद महराजगंज की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए निखिल शर्मा को सदर ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति संगठन के जिला मंत्री अविनाश प्रजापति के नेतृत्व में की गई। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष को बधाई देते हुए पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि निखिल शर्मा छात्रहित और छात्रशक्ति को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन ने उन्हें आश्वस्त किया कि छात्रों की समस्याओं को उठाने और उनके हकों की लड़ाई में राष्ट्रीय छात्र परिषद की पूरी टीम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगी। पदभार ग्रहण करने के बाद निखिल शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ छात्रों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर, राष्ट्रीय बजरंग दल के बालकिशुन, नगर महामंत्री अभि चौधरी और नगर अध्यक्ष चंदन सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)