झींझक रेलवे स्टेशन पर 50 घंटे बाद अनशन खत्म:11 में से 2 मांगों पर एक महीने में काम शुरू होगा, बाकी रेलवे बोर्ड को भेजी जाएंगी

Oct 04, 2026 - 15:52
0
झींझक रेलवे स्टेशन पर 50 घंटे बाद अनशन खत्म:11 में से 2 मांगों पर एक महीने में काम शुरू होगा, बाकी रेलवे बोर्ड को भेजी जाएंगी
कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव समेत 11 मांगों को लेकर चल रहा आमरण अनशन रविवार को करीब 50 घंटे बाद खत्म हो गया। रेलवे विभाग के सीपीटीएम आकांशु गोयल ने अनशनकारियों से करीब दो घंटे तक वार्ता की। वार्ता के बाद दो प्रमुख मांगों पर एक महीने के भीतर काम शुरू कराने का आश्वासन दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के दक्षिणी छोर से मुख्य मार्ग तक संपर्क सड़क बनाने की मांग पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य मार्ग पर चढ़ने के लिए सीडीओ के निर्माण का भी आश्वासन दिया गया। दोनों कार्य एक महीने के अंदर शुरू कराने की बात कही गई है। अधिकारियों ने प्लेटफार्म नंबर 3/4 के विकास के साथ यात्रियों की सुविधाओं के लिए शेड, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। अन्य यात्री सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर भी रेलवे स्तर से काम कराने का आश्वासन दिया गया है। बाकी मांगें रेलवे बोर्ड को भेजी जाएंगी वार्ता के दौरान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिन मांगों पर तत्काल स्तर से निर्णय संभव नहीं है, उन्हें रेलवे बोर्ड के पास भेजा जाएगा। अनशनकारियों ने यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए सभी 11 मांगों पर कार्रवाई की मांग रखी। सीपीटीएम ने जूस पिलाकर खत्म कराया अनशन संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के मंडल संयोजक कौशल किशोर मिश्रा और जिला अध्यक्ष मुकुल शुक्ला समेत अन्य व्यापारियों ने शुक्रवार को आमरण अनशन शुरू किया था। करीब 50 घंटे बाद रेलवे अधिकारियों के साथ वार्ता में मिले आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त किया गया। वार्ता के बाद सीपीटीएम आकांशु गोयल ने कौशल किशोर मिश्रा और मुकुल शुक्ला को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। व्यापारियों ने रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User