राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर प्रगतिशील महिला कृषक सम्मानित:कृषि भवन में प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न और पराली प्रबंधन की जानकारी दी गई

Oct 15, 2026 - 18:21
0
राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर प्रगतिशील महिला कृषक सम्मानित:कृषि भवन में प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न और पराली प्रबंधन की जानकारी दी गई
कुशीनगर के कृषि भवन सभागार, रामपुर फार्म में बुधवार को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान जिले की प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया गया। उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न और बागवानी की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने महिला किसानों का स्वागत किया। फाजिलनगर की सहायक विकास अधिकारी (कृषि) प्रीति सिंह ने ललिता सिंह, उर्मिला देवी, अंजलि पाण्डेय, जैवून, सरोज देवी और शिवानी द्विवेदी को शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने पराली प्रबंधन, प्राकृतिक खेती और श्रीअन्न उत्पादन पर जोर दिया। गन्ना विभाग के अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूह 1.5 लाख गन्ने की पौध तैयार कर रहे हैं। उप कृषि निदेशक अतीन्द्र सिंह ने महिला किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने और आधुनिक पद्धतियों को अपनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User