राष्ट्रीय निशानेबाज मोहित पाल बने यूपी पुलिस आरक्षी:लखनऊ में सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, अब गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य

Oct 09, 2026 - 20:29
0
राष्ट्रीय निशानेबाज मोहित पाल बने यूपी पुलिस आरक्षी:लखनऊ में सीएम योगी ने सौंपा नियुक्ति पत्र, अब गोल्ड मेडल जीतने का लक्ष्य
मुरादाबाद के अशोक सम्राट नगर के रहने वाले राष्ट्रीय निशानेबाज मोहित पाल का उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी पद पर चयन हुआ है। लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। मोहित के परिवार और शहर में खुशी है। मोहित पाल ने निशानेबाजी में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। पुलिस में चयन उनके लिए एक नई शुरुआत है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब वह पुलिस विभाग में आरक्षी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। मोहित का लक्ष्य सिर्फ पुलिस की नौकरी नहीं, बल्कि निशानेबाजी में भी आगे बढ़ना है। वह यूपी पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उनका अगला लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User