आगरा में फूड डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी की:90kg मूंगफली, 33kg साबूदाना और 24.5 लीटर घी जब्त किया, 7 नमूने लिए

Oct 09, 2026 - 20:29
0
आगरा में फूड डिपार्टमेंट की टीम ने छापेमारी की:90kg मूंगफली, 33kg साबूदाना और 24.5 लीटर घी जब्त किया, 7 नमूने लिए
नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई दुकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 90 किलो मूंगफली, 33 किलो साबूदाना और 24.5 लीटर घी जब्त किया गया। टीमों ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के 7 नमूने भी लिए। कई दुकानों और प्रतिष्ठानों पर जांच जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जांच की। कार्रवाई इकोटेक-3 स्थित सेरेलेक प्राइवेट लिमिटेड, चिपियाना बुजुर्ग के सोनू किराना स्टोर और लाला जय सिंह किराना स्टोर, पतवाड़ी स्थित विकास ट्रेडिंग कंपनी, नोएडा के सेक्टर-104 स्थित आरएम नोएडा हाइपरमार्केट और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बालाजी किराना स्टोर पर की गई। 3 तस्वीरें देखिए… घी, व्रत के आटे और मूंगफली के नमूने लिए जांच के दौरान गाय के घी, व्रत के आटे, मूंगफली के दाने, साबूदाना और घी के नमूने लिए गए। विभाग ने कुल 7 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। कार्रवाई के दौरान 90 किलो मूंगफली, 33 किलो साबूदाना और 24.5 लीटर घी जब्त किया गया। दुकानदारों को दिए निर्देश खाद्य सुरक्षा विभाग ने विक्रेताओं को लाइसेंसधारी सप्लायर से ही सामान खरीदने और उसका बिल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण तिथि और बैच नंबर की जांच के बाद ही खाद्य पदार्थ बेचने की हिदायत दी गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, नवरात्र के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा। मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User