राष्ट्रीय पोषण माह में1.35लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा:14 हजार गतिविधियों से सुपोषण का संदेश पहुंचाया, 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग हुई
सोनभद्र में कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से जिले में नौवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) और अदाणी फाउंडेशन के प्रोजेक्ट सुपोषण की ओर से चलाए गए अभियान के तहत जिलेभर में 14,039 गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें 1,35,874 लोगों ने सहभागिता की। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों और बच्चों के अभिभावकों को संतुलित आहार, स्वच्छता और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… परिवारों को पोषण और देखभाल की जानकारी दी अभियान के तहत 6,959 पारिवारिक परामर्श सत्रों में बच्चों की देखभाल और पोषण संबंधी जानकारी दी गई। वहीं, 3,382 समूह चर्चाओं के माध्यम से कुपोषण से बचाव और संतुलित आहार का महत्व बताया गया। स्थानीय खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए 1,288 कुकिंग डेमोंस्ट्रेशन किए गए। इसके अलावा घरों में हरी सब्जियां उगाने के लिए 900 पोषण वाटिकाएं विकसित की गईं। रैली और पोषण मेलों से किया जागरूक लोगों को जागरूक करने के लिए 358 सुपोषण हेल्प डेस्क, 354 जागरूकता रैलियां, 335 पोषण मेले और 97 स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इनके माध्यम से लोगों को साफ-सफाई अपनाने, पौष्टिक भोजन करने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।
पांच साल तक के 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग अभियान के दौरान पांच वर्ष तक की उम्र के 52,414 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। इसका उद्देश्य बच्चों की वृद्धि और पोषण स्तर का आकलन कर जरूरत के अनुसार परामर्श और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। माताओं को बताया गया कि शिशु को छह माह तक केवल स्तनपान कराएं। इसके बाद स्तनपान जारी रखते हुए पूरक आहार शुरू करें। साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने अभियान में सहयोग करने वाली सुपोषण परियोजना की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में इन प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)