प्रयागराज पुलिस लाइन में सिपाही ने खुद को गोली मारी:न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे, पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड की आशंका
प्रयागराज पुलिस लाइन में बुधवार को 2011 बैच के हेड कॉन्स्टेबल अजय मौर्या ने खुद को गोली मार ली। वह न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे और पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल सीपी (एलओ) समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)