राष्ट्रीय टेबल टेनिस में 2 खिलाड़ी चयनित:गोरखपुर के कृष्णा और अखिल चयनित, मध्य प्रदेश प्रतियोगिता का बनेंगे हिस्सा

Oct 12, 2026 - 19:11
0
राष्ट्रीय टेबल टेनिस में 2 खिलाड़ी चयनित:गोरखपुर के कृष्णा और अखिल चयनित, मध्य प्रदेश प्रतियोगिता का बनेंगे हिस्सा
गोरखपुर में एमजी इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कक्षा 11 के छात्र कृष्णा और अखिल का चयन जनवरी 2027 में मध्यप्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि 23 से 26 सितंबर तक बरेली में आयोजित 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। इसके बावजूद वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रहे हैं। उनके माता-पिता का सपना है कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करें। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और विद्यालय के प्रबंधक ने प्रसन्नता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User